मराठी सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया की एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का मंगलवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. प्रवीणा के परिवार ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी साझा की. एक्ट्रेस का हिंदू श्मशान घाट पर आज दोपहर को अंतिम संस्कार हुआ.
बता दें कि हाल ही में देशपांडे इमरान हाशमी की सीरीज तस्कर में नजर आई थीं. बता दें कि प्रवीणा देशपांडे का नाम एक ऐसी कलाकार के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और सादगी भरे व्यक्तित्व से खास पहचान बनाई. वह उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने ग्लैमर से ज्यादा अपने किरदारों की गहराई को महत्व दिया और हर भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाया.
सलमान खान संग भी किया काम
एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे को सलमान खान और असिन की फिल्म रेडी में देखा गया था. इसमें वो सपोर्टिंग रोल में दिखी थीं. एक्ट्रेस को आखिरी बार नीरज पांडे की वेब सीरीज तस्करी मेंं कैमियो में देखा गया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नीरज पांडे की तारीफ करते हुए कहा था कि वो उनके साथ दोबारा काम करने की ख्वाहिश रखती हैं.
बता दें कि एक्ट्रेस मराठी सिनेमा और टेलीविजन में काम किया. वह अपने संवेदनशील अभिनय और सहायक भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने कई मराठी फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया और क्षेत्रीय मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई. कुछ प्रोजेक्ट्स में उन्होंने हिंदी कलाकारों के साथ भी स्क्रीन साझा की, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली. उनके निधन की खबर से मराठी और हिंदी मनोरंजन जगत में शोक की लहर देखी गई.









