Search
Close this search box.

मुंबई की 45 मंजिला इमारत में भीषण आग, दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई है. 45 मंजिला इमारत के 9वें फ्लोर पर आग लगी है. मल्‍टीफ्लोर बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में स्‍थानीय फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. बहुमंजिला इमारत होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम के लिए आग पर काबू पाना काफी चुनौती भरा काम है. लोग इस आशंका से भी डरे हुए हैं कि कहीं आग यदि अन्‍य फ्लोर तक फैल गई तो काफी मुश्किल हो जाएगी.

जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना मुंबई के गोरेगांव की है. बताया जा रहा है कि जिस हाई-राइज बिल्डिंग में आग लगी है, वह काफी हाई-प्रोफाइल है. 45 मंजिला इमारत की 9वीं मंजिल पर आग लगी है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हालात पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है. बहुमंजिला इमारत होने की वजह से बचाव टीम को काफी संभल कर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाना पड़ रहा है. जहां आग लगी है, वहां कितने लोग मौजूद हैं, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकती है. लेकिन, 45 मंजिला होने की वजह से मामला काफी संवेदनशील हो गया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें