कानपुर के लेंबोर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई मौजूद सबूतों और जांच के आधार पर की गई है.
आरोपी शिवम मिश्रा को छह बंगलिया रोड के पास से गिरफ्तार किया है. कानपुर ग्वालटोली थाने की पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को कोर्ट लेकर जा रही है, शिवम मिश्रा करीब 90 घंटे से फरार था. आरोपी शिवम हादसे के बाद से कानपुर में ही था.
क्या है कानपुर का लेंबोर्गिनी हादसा
बात दें कि कानपुर में लेंबोर्गिनी कार लोगों को टक्कर मारते हुए सड़क पर चलती रही और कई लोगों को चोटें आईं. यह मामला वीआईपी रोड के ग्वालटोली इलाके में 8-9 फरवरी 2026 को हुआ था. पुलिस के अनुसार लगभग 10 करोड़ की लेंबोर्गिनी तेज रफ्तार में चलती हुई वाहन और राहगीरों से टकराई, जिससे कम से कम छह लोग घायल हुए थे.








