आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज क्रिकेट फैंस के लिए खास होने वाला है. भारत और इंग्लैंड की युवा टीमें खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी. हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाने वाले इस महामुकाबले में दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं, ऐसे में फाइनल का रोमांच और भी बढ़ गया है.
अजेय सफर के साथ फाइनल में भारत और इंग्लैंड
आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था. टीम इंडिया का अब तक का प्रदर्शन संतुलित रहा है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अहम मौकों पर जिम्मेदारी निभाई है. दूसरी ओर, थॉमस रेव की अगुवाई में इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से मात दी और शानदार अंदाज में फाइनल में एंट्री की.
पिच और हालात पर रहेगी नजर
हरारे की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश कर सकती है.
टॉस और मैच का समय
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का टॉस दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा, जबकि पहली गेंद 1:00 बजे फेंकी जाएगी.
दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत U19: एरन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
इंग्लैंड U19: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच
कहां देखें लाइव मैच
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.








