Search
Close this search box.

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का घर टूटेगा? अखिलेश यादव के भाई प्रतीक जल्द लेंगे तलाक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को लेकर पति प्रतीक ने कहा कि मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लूंगा, इन्होंने मेरे पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया.

अखिलेश के भाई प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा-“मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूँ, उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए. वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है. अभी मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई.”

कौन हैं अपर्णा यादव 

अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं.  उनके पिता अरविंद सिंह हैं और उनकी मां लखनऊ नगर निगम में अधिकारी के पद पर रह चुकी हैं. अपर्णा यादव ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंटोनमेंट सीट से सपा (समाजवादी पार्टी) के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गईं थीं. वहीं उन्होंने जनवरी 2022 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की और पार्टी की सदस्य बनीं थीं. इस समय वह उत्तर प्रदेश राज्या महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें