Search
Close this search box.

दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’, अब इतने रुपये में मिलेगा टिकट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की बहादुरी पर बनी फिल्म ‘120 बहादुर’ को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार (27 नवंबर) को इसका ऐलान किया है.

युद्ध पर बनी फरहान अख्तर की 120 बहादुर को खूब सराहा जा रहा है. इसी क्रम में रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ‘120 बहादुर’ 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के ‘असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान’ को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी.

28 नवंबर से टैक्स फ्री हुई फरहान अख्तर की 120 बहादुर

इसी के साथ सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘‘बहादुर सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान के तौर पर दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में फिल्म को कर-मुक्त करने का फैसला किया है.’’ उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक नेतृत्व पर प्रकाश डालती है.

इतने कम हो जाएंगे टिकट के दाम

जाहिर है कि टैक्स फ्री होने के बाद 120 बहादुर की टिकट के दाम कम हो गए हैं. मूवी टिकट पर अब पूरे देश में एक समान GST का नियम है. अगर टीकट प्राइस 100 रुपये से कम है, तो पांच फीसदी जीएसटी लगता है. वहीं, अगर 100 रुपये से ज्यादा का टिकट है तो 18 परसेंट जीएसटी देना होता है.

टिकट पर लगने वाला आधा टैक्स राज्य का और आधा केंद्र का होता है. ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा मूवी को टैक्स फ्री किए जाने पर आधा टैक्स खत्म हो जाएगा. यानी 100 वाले टिकट पर जहां पांच फीसदी टैक्स लगता था, अब केवल ढाई फीसदी लगेगा. इसके अलावा, 100 से ज्यादा वाली टिकट पर जहां 18 फीसदी टैक्स लगता था, अब केवल 9 परसेंट लगेगा.

यानी कि अगर आपके टिकट का दाम 300 रुपये है, तो खरीदने पर 18 फीसदी टैक्स के साथ 354 रुपये हो जाता है, लेकिन दिल्ली में मूवी टैक्स फ्री होने के बाद 120 बहादुर का टिकट आपको 327 रुपये में मिल जाएगा.

कैसी है 120 बहादुर फिल्म?

जानकारी के लिए बता दें कि फरहान अख्तर 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध को बखूबी दर्शाती है. यह फिल्म भारत के वीर सैनिकों की वीरता को और उनकी शहादत को एक श्रद्धांजलि है.

admin
Author: admin

और पढ़ें