Search
Close this search box.

Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, मुंबई के पास रोड एक्सीडेंट में गई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Cyrus Mistry Passed Away in Road Accident: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। मुंबई के पास पालघर में यह सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार (4 सितंबर) को पालघर के चरोटी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जब वह अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। हादसे में घायल दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पालघर एसपी के मुताबिक कार डिवाइडर से टकरा गयी। पालघर पुलिस अधिकारी के मुताबिक कार में 4 लोग मौजूद थे, 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में दो की मौत: पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रविवार दोपहर तीन बजे के करीब हुआ जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। घटना सूर्या नदी पर बने पुल की है। कार के ड्राइवर समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामान्य सड़क हादसा: ठाणे के डीसीपी बाला साहेब पाटिल ने बताया कि यह एक सामान्य सड़क हादसा ही नजर आ रहा है। उनकी कार डिवाइडर से टकराई थी। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। मिस्त्री के साथ कार में मौजूद एक और व्यक्ति की मौत हुई है। बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है।

गौरतलब है कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चैयरमैन का पद सौंपा गया था। हालांकि, रतन टाटा के साथ मतभेदों के चलते अक्टूबर 2016 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। फरवरी 2017 में उन्हें टाटा संस के बोर्ड में निदेशक के पद से हटा दिया गया था।

admin
Author: admin

और पढ़ें