Search
Close this search box.

इस अभिनेता के कारण जीवनभर कुआंरी रहीं सुलक्षणा पंडित, जानें क्या है वजह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

70 और 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था। सुलक्षणा अदाकारा होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद के लिए गाने भी गाए हैं, और ये गाने काफी हिट भी रहे हैं। सुलक्षणा ने अपने दौर के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। इनमें राजेश खन्ना,जितेंद्र,विनोद खन्ना,शशि कपूर,शत्रुघन सिन्हा और संजीव कुमार आदि शामिल हैं। अभिनेत्री ने 1975 में आई फिल्म ‘उलझन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रही थीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सुलक्षणा के एकतरफा प्यार की कहानी जो संजीव कुमार से जुड़ी हुई है।

यह किस्सा उस दौर का है जब सुंदर आवाज की मल्लिका सुलक्षणा उलझन फिल्म में काम कर रही थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट संजीव कुमार थे। फिल्म के सेट पर ही अभिनेत्री को संजीव से एकतरफा प्यार हो गया था। सुलक्षणा ने अपने प्रेम का इजहार भी संजीव से कर दिया था। संजीव ने सुलक्षणा को कई बार समझाया कि, वह उनके चक्कर में न पड़ें, लेकिन एक्ट्रेस खुद को संजीव से दूर नहीं रख पाती थीं। सुलक्षणा चाहती थीं कि, संजीव कपूर उनसे शादी कर लें, जबकि संजीव उनके साथ दोस्त की तरह ही रहना चाहते

admin
Author: admin

और पढ़ें