Search
Close this search box.

SPO शाहबाज अहमद, CRPF कांस्टेबल विकास कुमार, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित, राष्ट्रपति ने परिजन को सौंपे पुरस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली में हुए रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वीरता पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान परम विशिष्ट सेवा मैडल, अति विशिष्ट सेवा मैडल और शौर्य चक्र प्रदान किए गए।

SPO शाहबाज अहमद को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में हुए रक्षा अलंकरण समारोह में ‘शौर्य चक्र’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके पिता अब्दुल अजीज ने ग्रहण किया। सीआरपीएफ के कांस्टेबल विकास कुमार को भी शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी नंदिनी देवी और मां कलेशिया को राष्ट्रपति ने पुरस्कार सौंपा।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने 2020 में एक उड़ान के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनकी पत्नी गीतांजलि सिंह और मां उमा सिंह ने ग्रहण किया। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने 8 दिसंबर, 2021 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवा दी थी, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य लोगों की जान चली गई थी।

अल्ताफ हुसैन भट को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत )
राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन भट को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत ) से सम्मानित किया। सेना और अन्य शशस्त्र बलों के अधिकारियों के अलावा केवल भट को ही इस वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।

admin
Author: admin

और पढ़ें