आईपीएल 2022 के शूरू होने में महज दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। बीरभूम हिंसा मामले में ममता बनर्जी विवादों में घिर गई हैं। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की हार लगभग तय मानी जा रही है। उन्होंने मतदान से पहले विपक्ष को डकैत बताया। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं…
धोनी ने आईपीएल की कप्तानी छोड़ी
आईपीएल 2022 के शूरू होने में महज दो दिन का समय बाकी है लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी है।
बीरभूम हिंसा में मृतकों के परिजनों से मिलने से पहले ममता विवादों में भी आ गईं। दरअसल, उनके स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तोरण द्वार तक लगा दिए जिसकी काफी निंदा हो रही है
