Search
Close this search box.

Petrol-Diesel Price: चुनाव बाद आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है कीमत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विस्तार

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से चुनाव के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। गोरखपुर जिले में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी इनके दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं।

गोरखपुर शहर में मंगलवार को पेट्रोल 95.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 87.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों क्रमश: 27 और 26 पैसे की बढ़त हुई है। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं।

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करो और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

admin
Author: admin

और पढ़ें