Search
Close this search box.

Kharmas 2022: 15 मार्च से शुरू होंगे खरमास, जानिए क्यों नहीं किए जाते इस दौरान शुभ कार्य ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

kharmas 2022: जल्द ही खरमास शुरू होने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है। खरमास जैसी कि इसके नाम से स्पष्ट होता है खराब महीना या दूषित माह। 15 मार्च से सूर्य के कुंभ राशि से निकलकर गुरू की राशि मीन में प्रवेश करते ही खरमास आरंभ हो जाएगा। करीब एक महीने तक सूर्य के मीन राशि में रहने के बाद मेष राशि में आने के बाद खरमास खत्म हो जाएगा। खरमास के महीने में सभी तरह शुभ कार्य वर्जित माने गए है। खरमास के लगते ही विवाह जैसे कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान थम जाएंगे।

ज्योतिष शास्त्र में खरमास का महत्व
ज्योतिष में गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। गुरु बहुत ही शुभ फल प्रदान करने वाले ग्रह माने गए हैं। ये विवाह और धार्मिक कार्यकलापों के कारक ग्रह है। सभी 12 राशियों में से धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव होते हैं। जब भी इन राशियों में सूर्य देव आते हैं तब खरमास शुरू हो जाते हैं। ज्योति शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य की राशि में गुरु या फिर गुरु की राशि में सूर्यदेव आते हैं इसे गुर्वादित्य कहा जाता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य का मीन राशि में प्रवेश 14- 15 मार्च की मध्य रात्रि में होगा। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही मीन संक्रांति आरंभ हो जाएगी। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही गुरु का प्रभाव कम हो जाता है। इसी को खरमास या मलमास का महीना कहा जाता है। यह एक वर्ष में दो बार आता है। खरमास के दिनों में सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इसके चलते बृहस्पति ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है। वहीं, गुरु ग्रह को शुभ कार्यों का कारक माना जाता है। लड़कियों की शादी के कारक गुरु माने जाते हैं। गुरु कमजोर रहने से शादी में देर होती है। साथ ही रोजगार और कारोबार में भी बाधा आती है। इसके चलते खरमास के दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। विवाह के लिए शुक्र और गुरु दोनों का उदय होना आवश्यक है। यदि दोनों में से एक भी अस्त होगा तो मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।

admin
Author: admin

और पढ़ें