Search
Close this search box.

Bollywood: आलिया भट्ट समेत इन सितारों का विदेश में हुआ है जन्म, भारत में कमा रहे दौलत-शोहरत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म देखने के बाद हर कोई आलिया की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में काम करने वाली आलिया का जन्म भारत में नहीं बल्कि विदेश में हुआ था? हैरान रह गए न? दरअसल, आलिया का जन्म लंदन में हुआ था। वह लंदन की नागरिक हैं। उनकी मां भी ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। एक्ट्रेस की तरह बॉलीवुड के ऐसे कई बड़े सितारे हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ है। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में…

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। आलिया भट्ट की तरह उनका भी जन्म विदेश में हुआ था। दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था। बता दें कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। एक्ट्रेस के जन्म के समय उनके पिता एक्सटेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम की वजह से दानिश शहर में थे।

सारा जेन डायस
साल 2007 में मिस इंडिया बनी सारा जेन डायस का जन्म भी भारत के बाहर ओमान के मस्कट शहर में हुआ है। वह ‘गेम’ और क्या सुपरकूल हैं हम’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं
इमरान खान
इमरान खान का जन्म अमेरिकी स्टेट विस्कॉन्सिन के कैपिटल मैडिसन में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माता-पिता के अलग होने के बाद इमरान भारत वापस लौट आए थे। इमरान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं। आमिर ने अपने भांजे को अपनी ही प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘जाने तू या जाने न’ से फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। वह अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। ‘हाईवे’ और ‘उड़ता पंजाब’ से वह अपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद आलिया जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके ऑपोजिट रणबीर कपूर दिखेंगे।
कटरीना कैफ
आलिया की तरह ही कटरीना कैफ भी ब्रिटिश सिटिजन हैं। दरअसल, उनका जन्म हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। एक्ट्रेस के पैरेंट्स भी ब्रिटिश सिटिजन हैं।
एमी जैक्सन

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एमी जैक्सन एक सफल मॉडल रह चुकी हैं। ब्रिटेन में जन्मी एक्ट्रेस कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ‘सिंह इज ब्लिंग’ उनके करियर की यादगार फिल्मों में से एक
सनी लियोनी
बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम कर चुकी सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ था। एक्टिंग करियर से शुरू करने से पहले वह मॉडलिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।
admin
Author: admin

और पढ़ें