खास बातें
Russia Ukraine War Latest News Live: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बार वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। वार्ता से पहले रूस की ओर से यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान किया गया है।
यूक्रेन-रूस के बीच मध्यस्थता करना चाहता है चीन
यूकेन संकट के बीच चीन ने रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता करने की इच्छा जताई है। चीनी विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध विराम के लिए वह आवश्यक मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं।
पुतिन समेत 100 से अधिक रूसी राजनेताओं पर प्रतिबंध- न्यूजीलैंड
यूक्रेन संकट के बीच न्यूजीलैंड ने 100 से अधिक रूसी राजनेताओं व व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उन राजनेतओं में से एक हैं।
भारत ने देश के बाहर पहले भी चलाए हैं सफल अभियान- कांग्रेस
यूक्रेन संकट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि, अपने नागरिकों को भारत वापस लाना भारत सरकार का कर्तव्य है। हमें यह याद रखना होगा कि अतीत में भी भारतीय वायु सेना और नौसेना ने खाड़ी युद्ध, लेबनान, लीबिया और इराक से भारतीयों को निकालने के लिए सफल अभियान चलाए हैं।
