Search
Close this search box.

10 तस्वीरों में छठे चरण का प्रचार : योगी-अखिलेश से लेकर मायावती और प्रियंका तक, तस्वीरों में देखिए किसने कैसे किया प्रचार?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठे चरण के चुनाव प्रचार प्रसार में भी राजनीतिक दलों ने खूब दमखम दिखाया। छोटे-बड़े सभी नेताओं की रैली में खूब भीड़ जुटी। कोई किसी से कम नहीं दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों में जहां बुल्डोजर दिखे, वहीं अखिलेश की रैलियों में गदा और साइकिल लेकर लोग पहुंच रहे। बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पूरी ताकत लगा दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों के नेता विदेश चले जाएंगे। विपक्षी नेता अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गुंड़ों को उनकी सही जगह पर पहुंचा दिया गया है, प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। अब तक हुए चुनाव में भाजपा ने अपने बहुमत के आकड़ों को छू लिया है। अगले चरण में भी भाजपा की सुनामी चलेगी।

बलिया में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर नजर आए।

admin
Author: admin

और पढ़ें