Search
Close this search box.

US-Israel Iran War News Live: अबू धाबी और कुवैत में धमाके, ईरान ने मार गिराया F-15 फाइटर जेट, इजरायल में बज रहे सायरन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल की सेना के मुताबिक, हिज्बुल्लाह के इजरायल पर हमला करने के बाद तेल अवीव में एक बैठक हुई. इसमें इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ एयाल जमीर ने घोषणा करते हुए कहा, ‘हमने हिज्बुल्लाह के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया है.’ यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब लेबनानी अधिकारियों ने कहा है कि देश पर इजरायली हवाई हमलों में तक कम से कम 31 लोग मारे गए हैं और 149 अन्य घायल हुए हैं.

इजरायल ने ईरान के सनंदज शहर पर हमले किए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, शहर को दुश्मन की मिसाइलों से निशाना बनाया गया और शहर के पुलिस स्टेशन के बगल में स्थित कई आवासीय इमारतें नष्ट हो गईं. अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने घनी आबादी वाले इलाकों सहित शहर के विभिन्न हिस्सों पर 6 मिसाइलें गिराईं. वहीं, इजरायल ने लेबनान पर भी हमला किया है. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान में हुए इजराइली हमलों में 31 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हुए हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसने एक F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है. ईरानी मीडिया और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक F-15 जेट को स्पाइरल (घूमते हुए) नीचे गिरते हुए दिखाया गया है, जिसमें पीछे से आग लगी हुई नजर आ रही है. ये वीडियो धीमी गति में है और प्लेन के क्रैश होने का ड्रामेटिक मंजर कैद करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने सोमवार को ये दावा किया जब अमेरिका और इजरायल के साथ जंग तीसरे दिन में पहुंच चुकी है. ये इलाका अब पूरी तरह युद्ध की चपेट में है और रूस-यूक्रेन जंग के बाद दुनिया का दूसरा बड़ा मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट बन गया है.

अल जजीरा के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं. पड़ोसी देश कतर की राजधानी दोहा में भी लगभग आधा दर्जन धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें