AI Impact Summit 2026 में पेश किए गए चीनी रोबोडॉग को लेकर विवाद के बाद गलगोटियास यूनिवर्सिटी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर माफी मांगी गई है. विज्ञप्ति में कहा गया कि हाल ही में आयोजित एआई समिट में हुई गड़बड़ी के लिए तहे दिल से माफी मांगते हैं. पवेलियन में तैनात हमारे प्रतिनिधियों में से एक को सही जानकारी नहीं थी. उनको प्रोडक्ट के टेक्निकल उत्पत्ति की जानकारी नहीं थी. उनको प्रेस से बात करने का अधिकार नहीं था लेकिन कैमरे पर आने के उत्साह में उन्होंने गलत जानकारी दी. हमने आयोजकों की भावनाओं को समझते हुए परिसर खाली कर दिया है.”








